Citroen C4 Cactus
कार न्यूज़

Citroen भारत में लॉन्च करेगी एक नई SUV, MPV और इलेक्ट्रिक कार, पूरी डीटेल्स

यूरोपियन ऑटोमेकर सिट्रोएन नई सी3 सब कॉम्पैक्ट हैचबैक के साथ इंडियन मास मार्केट कार सेगमेंट में एंट्री लेने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारत को अपना बेस बनाकर यहां से अफ्रीका,मिडिल ईस्ट और आसियान देशों में अपनी कारें एक्सपोर्ट भी करेगी। इसके अलावा सिट्रोएन इंडियन मार्केट में 2023 तक एक नई इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च करेगी। 

एक नई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि स्टेलंटिस को भारत में अपने कुल उत्पादन का एक चौथाई से एक तिहाई हिस्सा इंटरनेशनल मार्केट्स में एक्सपोर्ट करने की उम्मीद है। ऐसे में कंपनी भारत में अपने प्लांट्स का पूरी तरह से उपयोग करेगी। 

जुलाई 2022 तक सिट्रोएन की ओर से नई सी3 हैचबैक को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस कार की स्टाइलिंग क्रॉसओवर जैसी होगी जिसमें ज्यादा उंचा बोनट,ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और उंची ही सीटिंग पोजिशन मिलेगी। यहां तक कि डीलरशिप लेवल पर सी3 हैचबैक की बुकिंग शुरू भी हो चुकी है। 

Citroen C3 Engine Specs

इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 2023 तक देश में सिट्रोएन की ओर से एक नई इलेक्ट्रिक कार को भी लॉन्च किया जाएगा। ये सिट्रोएन सी3 का ही इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकता है। ये नए मॉडल्स मेड इन इंडिया कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगे। इस प्लेटफॉर्म की खासियत ये कि इसपर अलग अलग बॉडी स्टाइल और पावरट्रेन वाली कारें तैयार की जा सकती है। 

2023 में इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने के बाद सिट्रोएन एक नई एसयूवी और एक नई एमपीवी कार भी लॉन्च करेगी। ये मॉडल्स 2025 ​तक मार्केट में उतारे जाएंगे। ये एसयूवी और एमपीवी भी कंपनी के कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी। हालांकि इनका व्हीलबेस ज्यादा लंबा होगा। 

पिछली बार सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट मेंं कहा गया था कि कंपनी एक नई मिड साइज एसयूवी लॉन्च करेगी जिसे CC24 कोडनेम दिया गया है। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस से होगा। इस एसयूवी 2023 तक लॉन्च किए जाने की प्लानिंग है। 

Citroen MPV Berlingo

सिट्रोएन देश में Berlingo नाम की एक एमपीवी कार की भी टेस्टिंग कर रही है। ये मॉडल दो तरह के साइज Standard (4400 मिलीमीटर) और XL (4750 मिलीमीटर) में पेश की जा रही है। कंपनी की भारत में लॉन्च की जाने वाली एमपीवी बर्लिंगो से इंस्पायर्ड हो सकती है। इसके अलावा सिट्रोएन एक इलेक्ट्रिक एमपीवी कार को भी भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। 

Citroen भारत में लॉन्च करेगी एक नई SUV, MPV और इलेक्ट्रिक कार, पूरी डीटेल्स
To Top