मारुति सुजुकी ने आखिरकार अपनी बहुप्रतीक्षित Grand Vitara एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। ये नया मॉडल कंपनी नेक्सा चेन ऑफ डीलरशिप्स के जरिए बेचा जाएगा अगस्त 2022 तक लॉन्च होने वाली नई ग्रैंड विटारा को ऑनलाइन या नेक्सा की ऑथराइज्ड डीलरशिप्स के जरिए 11,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कराया जा सकता है। मिड साइज कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा,किआ सेल्टोस,एमजी एस्टर,फोक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक से होगा।
अभी तक इस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस का खासा दबदबा कायम है। जहां क्रेटा को हर महीने 10 हजार यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त होते हैं तो वहीं सेल्टोस को भी हर महीने 8000 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिल ही जाता है। ग्रैंड विटारा के साथ मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का मकसद इन दोनों कारों को कड़ी चुनौती देने के साथ एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने से है। हमनें यहां मारुति ग्रैंड विटारा को स्पेसिफिकेशन के मोर्चे पर हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस से कंपेयर किया है जिसके नतीजे आपको मिलेंगे आगे:
मारुति Grand Vitara Vs हुंडई Creta Vs किआ Seltos – फीचर कंपेरिजन
फीचर्स | ग्रैंड विटारा | क्रेटा | सेल्टोस |
इंफोटेनमेंट | 9-इंच एचडी | 10.25-इंच | 10.25-इंच |
एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले | हां (वायरलेस) | (वायरलेस) | (वायरलेस) |
वॉयस असिस्ट | हां | हां | हां |
कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी | हां | हां | हां |
पैनोरमिक सनरूफ | हां | हां | हां |
हेड -अप डिस्प्ले (एचयूडी) | हां | नहीं | हां |
360 डिग्री कैमरा | हां | नहीं | हां |
फ्रंट पार्किंग सेंसर | नहीं | हां | नहीं |
वायरलेस फोन चार्जिंग | हां | हां | हां |
वेंटिलेटेड सीट्स | हां | हां | हां |
कूल्ड ग्लोव बॉक्स | हां | हां | हां |
ऑटोमैटिक एसी | हां | हां | हां |
पावर्ड ड्राइवर सीट | नहीं | हां |
सेफ्टी फीचर्स | ग्रैंड विटारा | क्रेटा | सेल्टोस |
एयरबैग | 6 एयरबैग | 6 एयरबैग | 6 एयरबैग |
एबीएस के साथ ईबीडी | हां | हां | हां |
ईएसपी | हां | हां | हां |
हिल होल्ड असिस्ट | हां | हां | हां |
हिल डिसेंट कंट्रोल | हां | उपलब्ध नहीं | उपलब्ध नहीं |
टीपीएमएस | हां | हां | हां |
सीट बेल्ट ईएलआर | हां | हां | |
रियर डिस्क ब्रेक | हाँ | हाँ | हाँ |
मारुति Grand Vitara Vs हुंडई Creta Vs किआ Seltos –इंजन एवं साइज स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन
स्पेसिफिकेशन | ग्रैंड विटारा | क्रेटा | सेल्टोस |
इंजन | 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल/ 1.5 लीटर पेट्रोल इलेक्ट्रिक हाइब्रिड के साथ | 1.5 लीटर पेट्रोल/1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल/ 1.5 लीटर डीजल 1.5 लीटर | पेट्रोल/1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल/ 1.5 लीटर डीजल |
पावर | 102बीएचपी/115 | पीएस/140पीएस/ 115 पीएस | 115 पीएस/140 पीएस/115 पीएस |
टॉर्क | 137 एनएम/122 एनएम | 145 एनएम/242 एनएम/250 एनएम | 145 एनएम/242 एनएम/250 एनएम |
गियरबॉक्स | 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक/e-सीवीटी | 6-स्पीड मैनुअल, सीवीटी, आईएमटी और डीसीटी | 6-स्पीड मैनुअल, सीवीटी, आईएमटी और डीसीटी |
माइलेज (एआरएआई) | 21.11किमी/ली. मैनुअल, 20.58किमी/ली. ऑटोमैटिक, 19.58किमी/ली. ऑल व्हील ड्राइव/ 27.97किमी/ली. | 16.8किमी/ली. मैनुअल, 17.1किमी/ली. सीवीटी/16.8किमी/ली. डीसीटी/21.4किमी/ली. मैनुअल, 18.3किमी/ली. ऑटोमैटिक | 16.8किमी/ली. मैनुअल, 17.1किमी/ली. सीवीटी/16.8किमी/ली. डीसीटी/21.4किमी/ली. मैनुअल, 18.3किमी/ली. ऑटोमैटिक |
ड्राइव | फ्रंट व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव | फ्रंट व्हील ड्राइव | फ्रंट व्हील ड्राइव |
लंबाई | 4345 मिलीमीटर | 4300 मिलीमीटर | 4315 मिलीमीटर |
चौड़ाई | 1795 मिलीमीटर | 1790 मिलीमीटर | 1800 मिलीमीटर |
ऊंचाई | 1645 मिलीमीटर | 1635 मिलीमीटर | 1645 मिलीमीटर |
व्हीलबेस | 2600 मिलीमीटर | 2610 मिलीमीटर | 2610 मिलीमीटर |
ग्राउंड क्लीयरेंस | डीटेल आना बाकी | 190 मिलीमीटर | 190 मिलीमीटर |
बूट स्पेस | डीटेल आना बाकी | 433-लीटर | 433-लीटर |
टायर साइज | 215/60 R17 | 215/60 R17 | 215/60 R17 |
नई ग्रैंड विटारा कार सुजुकी के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इसी प्लेटफॉर्म पर नई टोयोटा हाइराइडर को भी तैयार किया गया है। ना केवल प्लेटफॉर्म बल्कि दोनों मॉडल्स में एक जैसे इंजन गियरबॉक्स कॉम्बिनेशन दिए गए हैं।
नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा में दो तरह के इंजन: माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 1.5 लीटर 4 सिलेंडर और इंटेलिजेंट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके माइल्ड हाइब्रिड वर्जन का पावर एवं टॉर्क आउटपुट 102 बीएचपी और 136.8 एनएम है। इस वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। साथ ही ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स का फीचर भी दिया गया है।
नई ग्रैंड विटारा में टोयोटा से लिया गया 1.5 लीटर 3 सिलेंडर अटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन दिया गया जो सिंक्रोनस एसी मोटर से पेयर्ड है। ये इंजन 92.45 पीएस की पावर देता है मगर इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर ये 115.5 बीएचपी और 122 एनएम का कंबाइंड टॉर्क आउटपुट देता है। इस इंजन के साथ टोयोटा का e-CVT गियरबॉक्स दिया गया है।
दूसरी तरफ हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस भी एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी कारें हैं जिनमें एक जैसे इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। दोनों कारों में 3 तरह के इंजन ऑप्शंस: 1.5 लीटर 4 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल,1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड डीजल और 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल की चॉइस दी गई है।
इनमें दिया गया डीजल इंजन 115 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।
इसके अलावा दोनों कारों में दिया गया 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 115 पीएस की पावर और 144 एनएम का टॉर्क आउटपुट देने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल,सीवीटी और 6-स्पीड इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन की चॉइस दी गई है। इसके अलावा पावरफुल 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 138 बीएचपी की पावर और 242 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है।
जहां क्रेटा और सेल्टोस एक फ्रंट व्हील ड्राइव कार है तो वहीं सुजुकी ग्रैंड विटारा में कंपनी का AllGrip ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है। इस ऑल ग्रिप ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ 4 ड्राइविंग मोड्स: ऑटो,सैंड,स्नो और लॉक दिए गए हैं। ऑटो मोड में ये ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम ऑटोमैटिकली रास्तों की पहचान करते हुए उसी हिसाब से व्हील्स को ऑन डिमांड टॉर्क सप्लाय करेगा।
मारुति Grand Vitara Vs हुंडई Creta Vs किआ Seltos –माइलेज कंपेरिजन
नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा अपने सेगमेंट की सबसे फ्यूल एफिशिएंट कार साबित होगी जहां इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल का माइलेज रिटर्न 28 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है। इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक हाइब्रिड मॉडल 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज रिटर्न देगा। दूसरी तरफ स्मार्ट हाइब्रिड मॉडल के मैनुअल वर्जन की फ्यूल एफिशिएंसी 21.11 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमैटिक मॉडल की फ्यूल एफिशिएंसी 20.58 किलोमीटर प्रति लीटर बताई गई है। नई ग्रैंड विटारा के ऑल ग्रिप मैनुअल यानी ऑल व्हील ड्राइव मॉडल की फ्यूल एफिशिएंसी 19.38 किलोमीटर प्रति लीटर बताई गई है।
क्रेटा और सेल्टोस की बात करें तो इन दोनों एसयूवी कारों की फ्यूल एफिशिएंसी एक समान ही है। इनके 1.5 लीटर पेट्रोल मैनुअल और पेट्रोल इंटेलिजेंट वेरिएंट ट्रांसमिशन वर्जन का माइलेज फिगर क्रमश: 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर और 17.1 किलोमीटर प्रति लीटर है। इनके डीजल मैनुअल और ऑटोमैटिक वर्जन क्रमश: 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर और 18.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देते हैं। दोनों कारों के टर्बो डीसीटी मॉडल की फ्यूल एफिशिएंसी 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर बताई जाती है।
डायमेंशन कंपेरिजन
नई मारुति ग्रैंड विटारा 4345 मिलीमीटर लंबी,1795 मिलीमीटर चौड़ी और 1645 मिलीमीटर उंची कार है। इसका व्हीलबेस साइज 2600 मिलीमीटर है।
किआ सेल्टोस 4315 मिलीमीटर लंबी,1800 मिलीमीटर चौड़ी और 1645 मिलीमीटर उंची कार है और इसका व्हीलबेस साइज 2610 मिलीमीटर है। इसमें 190 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इस एसयूवी में 433 लीटर तक का लगेज रखने की कैपेसिटी है।
क्रेटा की लंबाई 4300 मिलीमीटर,चौड़ाई 1790 मिलीमीटर और उंचाई 1635 मिलीमीटर है और इसका व्हीलबेस साइज 2610 मिलीमीटर है। इसमें 190 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है और इसकी बूट कैपेसिटी 433 लीटर है।