जानी मानी फ्रीस्टाइल कुश्ती चैंपियन गीता फोगाट ने लैंड रोवर कंपनी की रेंज रोवर ईवोक एसयूवी कार खरीदी है। गीता ने अपनी नई गाड़ी की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। गीता ने लिखा है कि अपनी कमाई से नई लग्जरी कार खरीदना वाकई खुशी की बात है। गीता ने लिखा है, ‘कड़ी मेहनत का फल हमेशा मिलता है। मेरी नई कार #rangeroverevoque #landrover @landrover_in। फोटो में उनके पति और कुश्ती के साथी पवन कुमार भी मौजूद हैं।
बता दें कि कुश्ती की दुनिया में गीता फोगाट कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। उन्होंने 2010 में दिल्ली में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 55 किलोग्राम भारवर्ग में फ्रीस्टाइल में यह खिताब जीता था। गीता ने 2012 लंदन ओलिंपिक्स के लिए क्वॉलिफाइ किया था। वह ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ करने वालीं पहली भारतीय महिला पहलवान थीं। तस्वीरें – 32 वें जन्मदिन पर रणवीर ने खुद को की ऐस्टन मार्टिन गिफ्ट
इंजन
गीता फोगाट ने रेंज रोवर ईवोक को शायद इसलिए खरीदना पसंद किया क्योकिं यह एक स्पोर्ट्स कार है और खुद गीता भी स्पोर्ट्स की दुनिया से हैं। इवोक में 2.0लीटर का पेट्रोल/डीजल इंजन लगा है, जोकि 177 bhp की पावर देता है। इसमें 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है। पढ़े – शाहरुख ने सलमान को गिफ्ट की मर्सिडीज बेंज AMG GLE 43 Coupe
माइलेज
माइलेज के लिहाज से देखें तो गीता की यह नई कार एक लीटर पेट्रोल में 15.68 किलोमीटर की दूरी करने में सक्षम है।
कीमत
इसके कई अलग वैरिएंट्स आते हैं, जिनकी कीमत 42.36 लाख रुपये से लेकर 56.96 लाख रुपये तक जाती है। इसे हर तरह के रास्ते पर आराम से ले जाया जा सकता है। पढ़े – बोमन ईरानी ने खरीदी नई जगुआर XF
फीचर
रेंज रोवर ईवोक में स्ट्राइकिंग लाइन्स, मस्क्यूलर शोल्डर, अडैप्टिव फुल-एलईडी हेडलाइट और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट लगा है। इस कार में टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। रेंज रोवर की इस एसयूवी को लग्जरी एसयूवी के सेगमेंट में रखा जाता है।