Mahindra Thar 5 Door Launch
कार न्यूज़

Scorpio-N वाले प्लेटफाॅर्म पर तैयार होगी 5 Door Mahindra Thar, ज्यादा प्रैक्टिकल साबित होगी ये

हाल ही में महिंद्रा ने नई स्काॅर्पियो एन एसयूवी को भारत में लाॅन्च किया है। ये कार लैडर ऑन फ्रेम चेसिस पर तैयार की गई है। इस प्लेटफाॅर्म को महिंद्रा ने काफी ज्यादा माॅडिफाय किया है और इसपर ही थार भी तैयार हो चुकी है। कंपनी के ऑटोमोटिव प्रोडक्ट डेवलपमेंट के चीफ ने जानकारी दी है कि अब स्काॅर्पियो एन वाले प्लेटफाॅर्म पर कंपनी 5 डोर थार को तैयार करेगी। 

महिंद्रा स्काॅर्पियो एन की बात करें तो कंपनी ने  इसकी हैंडलिंग और राइड क्वालिटी को हाईवे क्ररूजिंग के हिसाब से बेहतर बनाने पर फोकस रखा था। लंबाई और चैड़ाई के अलावा थार के प्लेटफाॅर्म और स्काॅर्पियो एन के प्लेटफाॅर्म के बीच फर्क केवल मजबूती का है। 

Mahindra Scorpio On-Road Price

महिंद्रा के ऑटोमोटिव प्रोडक्ट डेवलपमेंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आर.वेलुसामी ने कहा ये थार में दिया गया थर्ड जनरेशन चेसिस ही है मगर ये कुछ अलग भी है। उन्होनें बताया कि स्काॅर्पियो एन के प्लेटफाॅर्म में 81 प्रतिशत हाई स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा नई स्काॅर्पियो एन में अच्छी राइड क्वालिटी के लिए सबसे बड़ा बदलाव नया पेंटा लिंक सस्पेंशन देकर किया गया है। 

5 डोर थार को भी मिलेगा यही प्लेटफाॅर्म 

इसके साथ ही महिंद्रा ने कंफर्म किया है कि वो थार एसयूवी का 5 डोर वर्जन भी भारत में लाॅन्च करेगी जो कि इसका काफी प्रैक्टिकल वर्जन साबित होगा। इस नई एसयूवी को स्काॅर्पियो एन वाले ही प्लेटफाॅर्म पर तैयार किया जाएगा। इसके रियर में स्काॅर्पियो एन जैसा पेंटालिंक सस्पेंशन दिया जाएगा। हालांकि स्काॅर्पियो एन के मुकाबले थार की लंबाई 4.7 मीटर तक कम हो सकती है। मजबूत प्लेटफाॅर्म,नए सस्पेंशन और ज्यादा चैड़ाई के रहते  ये मौजूदा थार के मुकाबले रोड पर ज्यादा स्थिर भी रहेगी। बता दें कि महिंद्रा थार के मौजूदा माॅडल की लंबाई 4 मीटर है जबकि स्काॅर्पियो 4.7 मीटर लंबी है। इसके अलावा थार के मुकाबले स्काॅर्पियो एन के दोनों टायरों के बीच की चैड़ाई 60 मिलीमीटर ज्यादा है। ऐसे में चैड़ाई ज्यादा होने के कारण ये व्हीकल ज्यादा प्रैक्टिकल है जिसमें रियर पैसेंजर्स को कंफर्टेबल स्पेस मिलता है और कार में सामान रखने के लिए ज्यादा स्पेस भी मिलता है। 

इंजन की बात करें तो नई थार 5 डोर में 3 डोर थार वाले ही इंजन ऑप्शंस रखे जा सकते हैं। हालांकि इनका पावर और टाॅर्क आउटपुट ज्यादा हो सकता है। इसमें रेगुलर थार  और स्काॅर्पियो एन की तरह 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन की चाॅइस दी जा सकती है। इन इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबाॅक्स की चाॅइस दी जाएगी। हालांकि इसे अफोर्डेबल बनाने के लिए महिंद्रा 5 डोर थार में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड नहीं दिया जा सकता है। 

2023 तक होगी लाॅन्च

नई महिंद्रा थार 5 डोर को 2023 तक लाॅन्च किया जा सकता है। साथ ही ये कार ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस भी की जा सकती है। इसका मुकाबला अपकमिंग गुरखा 5 डोर और 2023 में ही लाॅन्च होने जा रही मारुति सुजुकी जिम्नी 5 डोर से होगा। 

Source – CarDekho, Image Source

Scorpio-N वाले प्लेटफाॅर्म पर तैयार होगी 5 Door Mahindra Thar, ज्यादा प्रैक्टिकल साबित होगी ये
To Top