Next-gen Honda WR-V Rendered
कार न्यूज़

मारुति होंडा की ओर से 2023 में लॉन्च की जाएंगी ये 3 ब्रांड न्यू सब-4 मीटर SUV कारें

अपनी सेल्स में इंप्ररूवमेंट लाने के लिए मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने हाल ही में एक फ्रैश डिजाइन और ज्यादा फीचर्स देकर नई ब्रेजा कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च किया है। अब कंपनी जल्द ही नई ग्रैंड विटारा को भी लॉन्च करेगी जो आउटडेटेड हो चुकी एस क्रॉस को रिप्लेस करेगी। 2023 ​तक मारुति का भारत में दो सब कॉम्पैक्ट एसयूवी कारें उतारने का भी प्लान है। इसी तरह होंडा भी भारत के लिए एसयूवी कारें उतारने की योजना बना रही है। कंपनी 2023 तक यहां एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार उतारेगी। मारुति और होंडा की इन अपकमिंग एसयूवी कारों की कुछ डीटेल्स सामने आ चुकी है जिनपर आप भी डालिए एक नजर:

अपकमिंग मारुति एसूयवी– NEW JIMNY, YTB SUV COUPE

Jimny Long

Maruti Jimny 5-door rendered

मारुति सुजुकी जिम्नी लाइफस्टाइल एसयूवी को 2023 तक भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी यहां इसका लॉन्ग व्हीलबेस,5 डोर वर्जन उतारेगी। इस नई कार को Suzuki Jimny Long नाम दिया जा सकता है जो 2022 के आखिर तक यूरोप में पेश की जा सकती है। भारत में नई जिम्नी को 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जा सकता है। 

3-door Jimny Sierra पर बेस्ड नई 5-door Jimny Long इससे 300 मिलीमीटर लंबी होगी जिसमें 300 मिलीमीटर ही ज्यादा व्हीलबेस मिलेगा। इस नए मॉडल में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से लैस 1.5 लीटर के15सी ड्युअल जेट पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। ये इंजन 103 पीएस की पावर और 137 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी। 

YTB SUV Coupe

Maruti Electric SUV

मारुति सुजुकी YTB कोडनेम से एक एसयूवी कूपे कार तैयार कर रही है जिसे ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया जा सकता है। ये नया मॉडल बलेनो वाले HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा। इसे ब्रेजा के साथ बेचा जाएगा और इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम दिया जा सकता है। ये 2020 में शोकेस किए गए Futuro-e Concept का प्रोडक्शन वर्जन हो सकता है। ये नई कार मारुति का सबसे स्पोर्टी मॉडल होगा जिसमें एसयूवी कूपे जैैसा डिजाइन नजर आएगा। इसे नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप्स के जरिए बेचा जाएगा। नई YTB SUV Coupe में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पेश की जा सकती है।

होंडा कॉम्पैक्ट एसयूवी – नेक्सट जनरेशन WR-V हो सकती है ये 

Honda RS SUV Concept

होंडा ने 2022 GIIAS में एसयूवी RS concept से पर्दा उठाया था। इसके प्रोडक्शन वर्जन को अगस्त 2023 में आयोजित होने वाले GIIAS 2023 में शोकेस किया जाएगा। होंडा ने साथ ही 2023 तक भारत के लिए एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी कार तैयार करने की भी घोषणा की थी। माना जा रहा है कि ये RS SUV का ही इंडियन वर्जन हो सकता है। इंडोनेशियन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस एसयूवी का प्रोडक्शन वर्जन नेक्सट जनरेशन Honda WR-V हो सकती है। 

इस नई एसयूवी का मुकाबला किआ सोनेट,हुंडई वेन्यू,मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सन से होगा। इस नई एसयूवी कार में सिटी सेडान वाला 1.5 लीटर  i-VTEC पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। ये इंजन 120 पीएस की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके इंडियन वर्जन में 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन की चॉइस दी जा सकती है। होंडा इस एसयूवी का हाइब्रिड वर्जन भी भारत में उतार सकती है। 

मारुति होंडा की ओर से 2023 में लॉन्च की जाएंगी ये 3 ब्रांड न्यू सब-4 मीटर SUV कारें
To Top