2023 Hyundai Verna Launch
कार न्यूज़

हुंडई Verna 2023 Model एक बार फिर हुआ स्पाॅट, नई जानकारियां आई सामने

हुंडई वरना मिड साइज सेडान को भारत में 2017 में पेश किया गया था। इसके बाद 2020 में इसे एक बड़ा मिड लाइफ अपडेट दिया गया था। अब इस साल के आखिर तक हुंडई वरना के न्यू जनरेशन माॅडल पेश किया जाएगा। हालांकि इसे कंपनी अगले साल तक लाॅन्च करेगी। 2023 हुंडई वरना अभी अपने टेस्टिंग फेज में है जिसकी काफी तस्वीरें कैमरे में कैद हो चुकी है। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में इस सेडान को नए डिजाइन के ड्युअल टोन अलाॅय व्हील्स के साथ देखा गया है। हालांकि इसका प्रोटोटाइप माॅडल पूरी तरह कवर से ढका हुआ था जिससे इसकी ज्यादा डिजाइन डीटेल्स देखने को नहीं मिली है। 

नई वरना सेडान में हुंडई की नई Sensuous Sportiness Design Language के अनुसार तैयार किया जाएगा और इसमें कई बड़े अपडेट्स नजर आएंगे। इसके फ्रंट में चैड़ी ग्रिल नजर आएगी जो नए डिजाइन के हेडलैंप्स में जाकर मिलेगी। इसके अलावा इसमें फास्टबैक जैसी टेपरिंग रूफ और एंगुलर टेललैंप्स भी नजर आएंगे जो नई एलांट्रा में भी देखे जा चुके हैं। इसमें टेललाइट क्लस्टर्स एक रिफ्लेक्टिव स्ट्रिप के जरिए कनेक्टेड नजर आएंगे। नई हुंडई वरना 2023 को नए प्लेटफाॅर्म पर तैयार किया जाएगा और इसका साइज भी पहले से बड़ा होगा। 

2023 Hyundai Verna Spied

नई हुंडई वरना की इंटीरियर डीटेल्स तो अभी सामने नहीं आई है। इसमें नए डिजाइन का डैशबोर्ड,बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,बड़ी पैनोरमिक सनरूफ और फुल डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर नजर आ सकते हैं। इसके अलावा वरना के नए माॅडल में एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम का फीचर भी दिया जा सकता है। 

मैकेनिकल पार्ट पर नई वरना में कोई बदलाव नजर आने की उम्मीद नहीं है। इसमें पहले की तरह 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल,1.5 लीटर सीआरडीआई डीजल और 1.0 लीटर जीडीआई टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस मिलेंगे। इसबार कंपनी इसमें माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलाॅजी का फीचर दे सकती है। इसमें ऑटोमैटिक स्टार्ट/स्टाॅप और रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इन अपडेट्स के जरिए नई वरना कैफे स्टैंडर्ड्स के अनुरूप अपडेट हो जाएगी। 

Image Source

हुंडई Verna 2023 Model एक बार फिर हुआ स्पाॅट, नई जानकारियां आई सामने
To Top