2022 Maruti Ertiga Bookings
कार न्यूज़

2022 मारुति Ertiga Facelift के वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस की जानकारी हुई लीक

पावरफुल इंजन और कुछ नए फीचर्स से लैस होकर आएगा अर्टिगा का 2022 मॉडल

मारुति सुजुकी की ओर से अप्रैल में अपनी अर्टिगा और एक्सएल6 एमपीवी के अपडेटेड मॉडल्स को लॉन्च किया जाएगा। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कंपनी अर्टिगा 2022 मॉडल से जुड़ा टीजर वीडियो भी जारी किया है। जहां एक्सल6 फेसलिफ्ट एमपीवी को 21 अप्रैल के दिन लॉन्च किया जाएगा तो वहीं अर्टिगा के फेसलिफ्ट मॉडल को इससे कुछ दिन पहले लॉन्च किया जा सकता है। 

बता दें कि 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ अर्टिगा की बुकिंग भी शुरू की जा चुकी है। इच्छुक कस्टमर्स इसे अरीना डीलरशिप के जरिए या फिर मारुति की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक करा सकते हैं। दोनों एमपीवी कारों के एक्सटीरियर और इंटीरियर में कॉस्मैटिक बदलाव देखने मिलेंगे मगर इनमें सबसे बड़ा बदलाव मैकेनिकल पार्ट पर नजर आएगा। 

2022 Maruti Ertiga Launch

दोनों एमपीवी कारों में कंपनी का नया 1.5 लीटर K15C ड्यूअल जेट पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो पुराने वाले K15B इंजन को रिप्लेस करेगा। ये नया 1.5 लीटर K15C ड्यूअल जेट पेट्रोल इंजन 115 पीएस की पावर और जनरेट करने में सक्षम होगा। 

अर्टिगा 2022 मॉडल में 11 वेरिएंट्स औश्र 7 कलर्स के मिलेंगे ऑप्शंस

लीक हुई जानकारी के अनुसार 2022 मारुति अर्टिगा में 11 वेरिएंट्स: 5 मैनुअल पेट्रोल,3 ऑटोमैटिक पेट्रोल और 3 सीएनजी की चॉइस मिलेगी। मैनुअल पेट्रोल अर्टिगा वेरिएंट्स के नाम: LXI, VXI, ZXI और ZXI+ होंगे। ऑटोमैटिक अर्टिगा 2022 वेरिएंट्स में VXI, ZXI और ZXI+ शामिल है। इसके अलावा सीएनजी मॉडल VXI, ZXI और Tour M में उपलब्ध होगा। 2022 मारुति अर्टिगा में Pearl Metallic Arctic White, Splendid Silver, Magma Grey, Auburn Red, Prime Oxford Blue, Pearl Metallic Dignity Brown, और Midnight Black की चॉइस मिलेगी। 

2022 अ​र्टिगा में 5 स्पीड मैनुअल  गियरबॉक्स का ऑप्शन स्टैंडर्ड रखा जाएगा। वहीं 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ऑप्शनल दिया जाएगा। ये पावरट्रेन न्यू जनरेशन ब्रेजा में भी दिया जा सकता है जो 2022 के मध्य तक लॉन्च होगी। 

ये फीचर्स आ सकते हैं नजर

मारुति अर्टिगा और एक्सएल6 दोनों ही कारों के इंटीरियर में कुछ नए फीचर्स नजर आ सकते हैं जिनमें 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले और 360-डिग्री कैमरा शामिल है। दोनों ही कारों के इंटीरियर में वुडन फिनिशिंग,क्रोम एसेंट्स और लैदर रैप्ड फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग के साथ नए डिजाइन का डैशबोर्ड नजर आ सकता है। 

2022 मारुति Ertiga Facelift के वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस की जानकारी हुई लीक
To Top