2022 Maruti Baleno Rendering
कार न्यूज़

टीवीसी शूट के दौरान बिना कवर के नजर आई 2022 मारुति बलेनो, जानिए कब तक होगी लॉन्च

मारुति, बलेनो के इस अपडेटेड मॉडल को न्यू जनरेशन ब्रेजा से पहले लॉन्च कर सकती है। 

मारुति अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल तैयार कर रही है। इसे वैसे तो टेस्टिंग के दौरान काफी बार देखा जा चुका है मगर इस बार ये खासतौर पर टीवीसी शूट के दौरान बिना कवर के स्पॉट किया गया है। पहली बार दिखी ये कार नेक्सा ब्लू शेड में नजर आई है। इस लेटेस्ट स्पाय शॉट में बलेनो के इस नए मॉडल में नए ड्युअल टोन अलॉय व्हील और नए एलईडी टेललैंप्स दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि मारुति, बलेनो के इस अपडेटेड मॉडल को न्यू जनरेशन ब्रेजा से पहले लॉन्च कर सकती है। 

2022 मारुति बलेनो spied

ये बदलाव नजर आएंगे 2022 मारुति बलेनो में

बलेनो 2022 मॉडल का डिजाइन में कुछ अपडेट्स नजर आएंगे वहीं इसमें कुछ नए फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इस बार बलेनो में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भी दिया जा सकता है। बता दें कि कंपनी इसके स्पोर्टी लुक वाले RS variant पर भी काम कर रही है जिसका यहां मुकाबला Hyundai i20 N Line और Tata Altroz iTurbo से होगा। इस कार में अपडेटेड हेडलैंप्स,फ्रंट और रियर बंपर और टेललैंप्स दिए जाएंगे। डिजाइन की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल वाले बॉडी पैनल्स का ही इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं इसबार बलेनो फेसलिफ्ट के साथ कुछ नए तरह के कलर ऑप्शंस भी दिए जाएंगे।

2022 मारुति बलेनो spied adshoot 3

2022 मारुति बलेनो: इंटीरियर में होगा नयापन

नई बलेनो फेसलिफ्ट में 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। वहीं इसके डैशबोर्ड  लेआउट और सेंट्रल कंसोल में भी बदलाव नजर आ सकते हैं। इसके अलावा इस कार में टचस्क्रीन के नीचे हॉरिजॉन्टल पोजिशनिंग लिए एसी वेंट्स भी नजर आ सकते हैं। वहीं स्विचों के साथ कंट्रोल पैनल में भी अपडेट नजर आ सकते हैं। इसके नया स्टीयरिंग व्हील भी दिया जाएगा जिनपर कंट्रोल्स भी मौजूद होंगे। इसमें सेमी​ डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है जो मौजूदा मॉडल में दी गई यूनिट जैसा ही नजर आएगा। नई बलेनो में इस बार नई तरह की अपहोल्स्ट्री और इंटीरियर कलर थीम भी दी जा सकती है।

2022 मारुति बलेनो launch spied

मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन

माना जा रहा है कि मारुति बलेनो का एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन भी तैयार किया जा रहा है। फिलहाल तो यही जानकारी मिली है कि बलेनो फेसलिफ्ट में पहले की तरह 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.2 लीटर ड्युअल जेट माइल्ड हाइब्रिड इंजन के ऑप्शन दिए जा सकते हैं। इसमें दिया गया 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 83 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन रखा गया है। वहीं माइल्ड हाइब्रिड इंजन 90 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस ड्युअल जेट पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया गया है।

Source

टीवीसी शूट के दौरान बिना कवर के नजर आई 2022 मारुति बलेनो, जानिए कब तक होगी लॉन्च
To Top