2022 Maruti Alto K10 Leaked
कार न्यूज़

ऐसी होगी 2022 मारुति Alto K10, देखिए इंटीरियर-एक्सटीरियर की साफ तस्वीरें

18 अगस्त 2022 के दिन मारुति Alto K10 का न्यू जनरेशन माॅडल लाॅन्च होने के लिए तैयार है। अब तक इस कार की वेरिएंट्स,डायमेंशंस,फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन डीटेल्स बाहर आ चुकी है। इसके अलावा ये भी कंफर्म हो चुका है कि नई K10 को ऑल्टो800 के मौजूदा माॅडल के साथ बेचा जाएगा। लाॅन्च से ठीक पहले नई K10 की बिना कवर वाली फोटोज़ लीक हो चुकी है जहां इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर के लुक्स सामने आए हैं। 

बता दें कि Alto K10 हैचबैक को 12 वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा। इसके मैनुअल वेरिएंट्स में STD, STD(O), LXI, LXI(O), VXI, VXI(O), VXI+ और VXI+(O) शामिल हैं तो वहीें VXI, VXI(O), VXI+, और VXI+(O) वेरिएंट्स में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की चाॅइस मिलेगी। नई K10 को हार्टएक्ट प्लेटफाॅर्म पर तैयार किया गया है और ये Alto K10 से साइज में बड़ी होगी। इस प्लेटफाॅर्म पर एस प्रेसो,सिलेरियो,बलेनो अर्टिगा जैसी कारें भी बन चुकी है।

2022 Maruti Alto K10 Rear Leaked

नई ऑल्टो K10 3530 मिलीमीटर लंबी,1490 मिलीमीटर चाौड़ी और 1520 मिलीमीटर उंची कार होगी। इसका व्हीलबेस साइज 2380 मिलीमीटर लंबा होगा। वहीं इस कार का ग्राॅस व्हीकल वेट 1150 किलो होगा। मौजूदा ऑल्टो 800 के मुकाबले ये 85 मिलीमीटर लंबी और 45 मिलीमीटर उंची कार होगी और इसका व्हीलबेस भी 20 मिलीमीटर ज्यादा होगा। 

नई Alto K10 में नई अपहोल्स्ट्री,अपडेटेड डिजाइन का डैशबोर्ड और इंस्टरुमेंट क्ल्स्टर का फीचर मिलेगा। इसके अलावा इसके टाॅप वेरिएंट्स में एंड्राॅयड ऑटो एवं एपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,पावर एडजस्टेबल ओआरवीएम्स,फ्रंट पावर विंडोज़,रिमोट की और मैनुअल एसी के साथ स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स जैसे फीचर्स भी मौजूद होंगे।

2022 Maruti Alto K10 Design Leaked

साथ ही इसमें 14 इंच के व्हील्स दिए जाएंगे। सेफ्टी के लिए न्यू जनरेशन Alto K10 में ड्युअल फ्रंट एयरबैग्स,रियर पार्किंग सेंसर और एबीएस स्टैंडर्ड दिए जाएंगे। 2022 K10 में 6 कलर्सः Solid White, Silky Silver, Granite Grey, Sizzling Red, Speedy Blue और Earth Gold की चाॅइस दी जाएगी। 

मारुति Alto K10 इंजन और गियरबाॅक्स

2022 Maruti Alto K10 Interior Leaked

मारुति Alto K10 2022 में एस प्रेसो और सिलेरियो वाला इंजन दिया जाएगा। ये 1.0 लीटर K10C ड्युअलजेट इंजन होगा जो 67 बीएचपी की पावर और 89 एनएम का टाॅर्क जनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबाॅक्स की चाॅइस दी जाएगी। ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी के लिए नई K10 में इंजन स्टार्ट/स्टाॅप टेक्नोलाॅजी का फीचर भी दिया जाएगा। Alto K10 का सीएनजी माॅडल भी कंपनी लाॅन्च कर सकती है। 

Source

ऐसी होगी 2022 मारुति Alto K10, देखिए इंटीरियर-एक्सटीरियर की साफ तस्वीरें
To Top