Mahindra Bolero
कार न्यूज़

अगले महीने लॉन्च हो सकती 2022 महिंद्रा बोलेरो Facelift, जानिए क्या मिलेंगे अपडेट्स

फ्रंट प्रोफाइल में दिखेगा बदलाव, फीचर लिस्ट और इंजन में अपडेशन की संभावना कम

सही मायनों में महिंद्रा बोलेरो को एक परफैक्ट युटिलिटी व्हीकल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसलिए पिछले दो दशकों से ये कार अर्बन और रूरल दोनों ही जगह से आने वाले कस्टमर्स के दिल में अपनी एक अलग जगह बनाए बैठी है। काफी लंबे समय से महिंद्रा की ओर से इस कार को बड़ा अपडेट नहीं दिया गया है और अब इस चीज की जरूरत भी इसमें महसूस होने लगी है। हालांकि इससे पहले कई बार कंपनी इसमें छोटे मोटे अपडेट्स देती आई और कंपनी एक बार फिर से फेसलिफ्ट अपडेट देने की तैयारी कर रही है। 

एक लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिंद्रा बहुत जल्द ही बोलेरो का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है। इससे पहले इसे कोविड 19 महामारी और सेमी कंडक्टर की ग्लोबल शॉर्टेज के चलते लॉन्च नहीं किया गया था। ऐसे में महिंद्रा ने इसकी लॉन्चिंग को टालना बेहतर समझा और अपना पूरा फोकर्स ब्रांड न्यू एक्सयूवी700 को लॉन्च करने पर रखा। 

Mahindra Bolero

2022 M2022 महिंद्रा बोलेरो में ये मिलेंगे अपडेट्स

रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ डीलरशिप्स पर महिंद्रा बोलेरो 2022 मॉडल की अनॉफिशियल बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसके नए मॉडल में ड्युअल टोन कलर स्कीम और फ्रंट प्रोफाइल में अपडेशन जैसे बदलाव नजर आ सकते है। 

नई बोलेरो में बॉडी कलर की नई ​फ्रंट ग्रिल और बंपर दिया जाएगा। वहीं फ्रंट बंपर पर ही नई फॉगलैंप हाउसिंग भी दी जाएगी। इसके हेडलाइट क्लस्टर में बदलाव होने की गुंजाइश काफी कम लग रही है। वहीं महिंद्रा बोलेरो फेसलिफ्ट 2022 में नए कलर ऑप्शंस भी दे सकती है। इसके अलावा इस पॉपुलर यूटिलिटी व्हीकल के इंटीरियर में नई मैटेरेयिल से बनी अपहोल्स्ट्री देकर केवल इतना ही बदलाव किया जा सकता है। इसमें पहले की तरह ऑक्स और यूएसबी कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ-इनेब्ल्ड म्यूजिक सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री और मैनुअल एसी जैसे फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और स्टैंडर्ड फिटमेंट के रूप में रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। 

2022 महिंद्रा बोलेरो मैकेनिकल अपडेट्स

नई बोलेरो कार में पहले की तरह 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलेगा। ये इंजन 74 बीएचपी की पावर और 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा जो रियर व्हील्स को पावर डिलीवर करेगा। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नई बोलेरो की प्राइस ज्यादा रखी जा सकती है। 

Source

अगले महीने लॉन्च हो सकती 2022 महिंद्रा बोलेरो Facelift, जानिए क्या मिलेंगे अपडेट्स
To Top