कार न्यूज़

जल्द ही भारत में लॉन्च होगी नई मित्सुबिशी आउटलैंडर

2017 मित्सुबिशी आउटलैंडर

मित्सुबिशी जल्द लॉन्च करने वाला है 2017 मित्सुबिशी ऑउटलैंडर SUV भारतीय बाजार में |

जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी मित्सुबिशी इंडियन मार्केट में 2012 में पजेरो स्पोर्ट से कमबैक किया था। जो टोयोटा फॉर्चुनर और फोर्ड एंडेवर का प्रतिद्वंद्वी था। इसके बाद 2016 में इसके मॉन्टेरा फेसलिफ्टेड वर्जन सामने आया था। जिसकी कीमत ७१ लाख रुपए थी। अब मित्सुबिशी अपने दूसरे मॉडल आउटलैंडर क्रॉसओवर को इस साल मार्केट में दोबारा लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि ये मॉडल भारत के लिए नया नहीं है। इस सेकंड जेन मॉडल को 2008 में यहां बेचा गया था और 2010 में इसमें कई बदलाव किए गए थे। इस दौरान ऑटोमोबाइल मार्केट धीरे-धीरे डीजल मॉडल की ओर शिफ्ट हो रहा था इस कारण यह मॉडल उतना सफल नहीं हो पाया था क्योंकि इसका सिर्फ पेट्रोल वर्जन ही मार्केट में उपलब्ध था। नई क्रॉसओवर जापान से इंपोर्ट की जाएगी और इसे भारत में मित्सुबिशी के 50 डीलर को अवेलेबल कराया जाएगा। ये मॉडल कब लॉन्च होगा कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि ये मॉडल इस साल जल्द ही लॉन्च होगा। मित्‍सुबिशी XM क्रॉसओवर की इंडोनेशिया में टेस्टिंग हुई, जानें क्या है खूबियाँ

ये हैं खूबियां

– पांच साल बाद भी आउटलैंडर देखने में फ्रेश लगती है। इसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे जैसे अपीरिएंस और डिजाइन। फ्रंट में इंट्रीकेट ग्रिल डिजाइन है जिसे मित्सुबिशी डायनामिक शील्ड कहती है। इसके अलावा इसमें एल्यूमिनियम क्रोम का इस्तेमाल किया गया है।

– एलईडी प्रोजेक्टर यूनिट के साथ अलग एलईडी डे-टाइम रनिंग मॉड्यूल्स दिया गया है। इसके अलावा बेस में वेगन की तरह माइल्ड क्लेडिंग देखने को मिलेगी। डोर के बॉटम में सिल्वर स्ट्रिप और स्मार्ट 18 इंच एलॉय व्हील्स इसकी खूबी में शामिल हैं।

Most Popular

To Top