महिंद्रा Thar 5-Door
कार न्यूज़

फरवरी 2022 में महिंद्रा की सालाना बिक्री 89 प्रतिशत बढ़ी, Thar, XUV700 सबसे ज्यादा डिमांड में 

थार और एक्सयूवी700 दे रही कंपनी की ग्रोथ में सबसे ज्यादा योगदान

फरवरी 2022 में महिंद्रा एंड महिंद्रा को अब तक के सबसे ज्यादा बिक्री के आंकड़े मिले हैं। कंपनी ने पिछले महीने कुल 54,455 यूनिट्स कारें बेचने का रिकॉर्ड कायम किया है। फरवरी 2021 की तुलना में कंपनी के लाइनअप में मौजूद व्हीकल्स की बिक्री 89 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी की एसयूवी कारों की मासिक सेल्स ग्रोथ में 79 प्रतिशत का उछाल आया है। महिंद्रा की थार और एक्सयूवी700 जैसी पॉपुलर एसयूवी कारों की सामुहिक बिक्री 27,551 यूनिट्स रही जिनका कंपनी की सेल्स में सबसे ज्यादा योगदान रहा  है। जनवरी 2022 के मुकाबले फरवरी 2022 में इनकी 40 प्रतिशत ज्यादा यूनिट बिकी है। हालांकि सेमी कंडक्टर की शॉर्टेज के कारण इन दोनों ही कारों पर सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड भी चल रहा है। 

महिंद्रा XUV700 variant-wise prices

फरवरी 2022 में महिंद्रा ने भारत से 2,814 यूनिट्स बाहर एक्सपोर्ट भी की है। कंपनी को 119 प्रतिशत की ग्रोथ रेट के साथ कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट मेंं 20,166 यूनिट्स बिक्री का आंकड़ा मिला है। इस बारे में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिविजन के सीईओ विजय नकरा ने कहा है कि कोविड 19 महामारी के काफी हद तक कंट्रोल में आ जाने के बाद हमें उम्मीद है कि कंपनी की कारों की डिमांड में और भी तेजी आएगी। इसके अलावा सेमी कंडक्टर चिप्स की शॉर्टेज जैसी बड़ी समस्या से जूझ रही महिंद्रा इस मामले में लगातार अपनी नजर बनाए हुए है। 

हाल ही में महिंद्रा ने अपने तीन अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट्स के लगातार दो बार टीजर जारी किए है। इन इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट से जुलाई 2022 में पर्दा उठाया जाएगा। इस बार जारी किए गए टीजर में महिंद्रा ने इनके साइड प्रोफाइल की झलक दिखाई है। इन तीनों इलेक्ट्रिक एसयूवी को कंपनी के “Born-Electric” प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। 

इस समय महिंद्रा एक्सयूवी300 के अपडेटेड मॉडल के साथ साथ न्यू जनरेशन स्कॉर्पियो एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है। एक्सयूवी300 के फेसलिफ्ट मॉडल को जहां 2022 के थर्ड क्वार्टर तक लॉन्च किया जाएगा तो वहीं नई स्कॉर्पियो इस साल के फेस्टिवल सीजन तक लॉन्च किया जा सकता है। 2023 महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट मॉडल के डिजाइन में कुछ छोटे मोटे बदलाव नजर आएंगे और इसमें पहले से ज्यादा फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसके अलावा इस बार इस सब 4 मीटर एसयूवी में ज्यादा पावरफुल 1.2 लीटर एम स्टालियन पेट्रोल इंजन की पेशकश की जाएगी। ये इंजन 130 बीएचपी की पावर और 230 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। 

फरवरी 2022 में महिंद्रा की सालाना बिक्री 89 प्रतिशत बढ़ी, Thar, XUV700 सबसे ज्यादा डिमांड में 
To Top