2022 Kia Seltos, Sonet
कार न्यूज़

2022 किआ Seltos और Sonet हुई लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और मैकेनिकल अपडेट्स के बारे में

किआ मोटर्स ने देश में अपनी दो सबसे पॉपुलर कारें सोनेट और सेल्टोस के अपडेटेड मॉडल्स को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों कारों को कई प्रमुख अपडेट दिए गए हैं। वहीं पहले इनके टॉप वेरिएंट्स में मिलने वाले फीचर्स को अब लोअर वेरिएंट्स में भी पेश कर दिया गया है। वहीं इनमें कुछ नए कलर्स के साथ वेरिएंट्स लाइनअप को भी बदला गया है। 

किआ सेल्टोस 2022 मॉडल की कीमत 10.19 लाख रुपये से लेकर 18.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंडिया) के बीच हो गई है। वहीं किआ सोनेट 2022 मॉडल की प्राइस 7.15 लाख रुपये से लेकर 13.69 लाख रुपये  (एक्स-शोरूम, इंडिया) के बीच रखी गई है। 

2022 Kia Sonet Launch

दोनों कारों में 4 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड कर दिया गया है यानी अब सोनेट और सेल्टोस के हर वेरिएंट्स में 4 एयरबैग्स का फीचर मिलेगा। सोनेट 4 एयरबैग्स स्टैंडर्ड फीचर वाली अपनी सेगमेंट की पहली कार भी बन गई है। इसके अलावा सेल्टोस और सोनेट में दो नए कलर ऑप्शंस:  Imperial Blue और Sparkling Silver की चॉइस भी दे दी गई है। इसके अलावा 2022 किआ सेल्टोस में डीजल इंजन के साथ आईएमटी  (Intelligent Manual Transmission)  गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दे दिया गया है। 

2022 किआ सेल्टोस: फीचर,वेरिएंट एवं मैकेनिकल अपडेट्स

2022 Kia Seltos Price

नई किआ सेल्टोस कार को 13 नए अपडेट्स दिए गए हैं। ये डीजल इंजन के साथ  iMT (Intelligent Manual Transmission) ट्रांसमिशन से लैस होने वाली पहली कार बन गई है। इसके अलावा इसके वेरिएंट लाइनअप में नया HTX AT वेरिएंट भी शामिल किया गया है जो 1.5 लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध रहेगा। इस कार के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में पैडल शिफ्टर्स,मल्टी ड्राइव मोड्स और ट्रेक्शन मोड्स भी शामिल किए गए हैं। 

सेफ्टी के लिए 2022 किआ सेल्टोस कार 4 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल(ईएससी), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (वीएसएम), ब्रेक असिस्ट , हिल असिस्ट कंट्रोल , हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (हाईलाइन टीपीएमएस) और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

2022 Kia Seltos

इसके HTX+  वेरिएंट्स में कर्टेन एयरबैग्स का एडिशनल फीचर भी दिया गया है। साथ ही इसमें डी कट स्टीयरिंग व्हील,एसयूएस स्कफ प्लेट और टेलगेट पर सेल्टोस लोगो डिजाइन भी दिया गया है। वहीं इंडिगो पैरा सीट्स पर  X Line लोगो भी दिया गया है। 

2022 किआ सोनेट:फीचर,वेरिएंट एवं मैकेनिकल अपडेट्स

सोनेट के नए मॉडल को 9 नए अपडेट्स दिए गए हैं। अब इसमें साइड एयरबैग्स और हाईलाइन टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम को स्टैंडर्ड कर दिया गया है। इसके आईएमटी ट्रिम्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल,ब्रेक असिस्ट,हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं। 

2022 Kia Sonet Price

नई सोनेट HTX+ वेरिएंट समेत इससे उपर वाले सभी वेरिएंट्स में कर्टेन एयरबैग का फीचर दे दिया गया है। इसके ​अलावा HTX+ वेरिएंट और इससे उपर वाले सभी वेरिएंट्स में एडवांस्ड 4.2 इंच कलर इंस्टरुमेंट कंसोल का फीचर भी शामिल कर दिया गया है। सोनेट के HTE वेरिएंट से सेमी लेदरेट सीट का फीचर भी देना शुरू कर दिया गया है। वहीं अब से डी कट स्टीयरिंग व्हील और टेलगेट पर सोनेट का लोगो भी मिलेगा। 

2022 किआ सोनेट 3 इंजन: 83 बीएचपी की पावर वाले 1.2 लीटर पेट्रोल,118 बीएचपी की पावर वाले 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 99 बीएचपी एवं 113 बीएचपी पावर वाले टर्बो डीजल इंजन में उपलब्ध रहेगी। इन इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल,6 स्पीड मैनुअल,6 स्पीड आईएमटी,6 स्पीड ऑटोमैटिक और 7 स्पीड ड्युअल क्लच ऑटोमैटिक की चॉइस दी गई है। 

2022 किआ Seltos और Sonet हुई लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और मैकेनिकल अपडेट्स के बारे में
To Top