Kalyani M4
ऑटो इंडस्ट्री

भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होगा विशालकाय Kalyani M4, जानिए इसकी खूबियां

जल्द ही भारतीय सेना के बेड़े में एक शानदार और काफी दमदार व्हीकल शामिल होने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय ने पुणे बेस्ड फॉर्जिंग कंपनी भारत फोर्ज को 177.95 करोड़ रुपये देकर Kalyani M4 ऑर्डर किए हैं। कल्याणी एम4 भारतीय सेना की काफी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है। हमारे जवान इसमें सवार होकर दुर्गम से दुर्गम इलाकों और खतरनाक रास्तों को आराम से तय कर लेंगे। ये व्हीकल एंटी टैंक माइंस और आईईडी ब्लास्ट तक को झेलने में सक्षम है।

एम4 को people carrier के हिसाब से तैयार किया गया था जो रफ्तार के साथ सुरक्षित यात्रा मुहैया करा सके। इसे लोगों की सुरक्षा को भी ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें 8 लोग सवार हो सकते हैं और ये करीब 2.3 टन वजन झेल सकता है। इसका अपना वजन की 16 टन के करीब है और ऑफ रोडिंग के लिहाज से ये काफी दमदार भी है। इसका अप्रोच एंगल क्रमश: 43 डिग्री और 44 डिग्री है। वहीं इसकी water fording depth ही 900 मिलीमीटर की है।

Kalyani M4 Indian Army

एम4 की चौड़ाई 2600 मिलीमीटर और ऊंचाई 2450 मिलीमीटर है। इसके अलावा इसमें इंडिपेंडेंट सस्पेंशन दिए गए हैं जो खराब से खराब रास्ते में आने वाली चुनौतियों को आराम से झेल सकते हैं। इसे माइनस 20 डिग्री की हाड़ कंपा देने वाली सर्दी और 50 डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी में आराम से ऑपरेट किया जा सकता है। M4 में फ्लैट फ्लोर दिया गया है जिससे सामान रखने में कोई परेशानी नहीं आएगी और इसमें सवार होने वाले व्यक्ति भी आराम से बैठ सकते हैं।

दुश्मन की गोलियां भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी इस व्हीकल का

इस व्हीकल में दो केबिन दिए गए हैं। फ्रंट में ड्राइवर का केबिन है जहां अलग अलग विंड स्क्रीन लगी हुई है। वहीं इसके पीछे रैंप दी गई है जिससे पीछे बैठने वाले लोग आराम से चढ़ उतर सकते है। इसमें इस्तेमाल किए गए ग्लास गोलियों की बौछारों को आराम से झेल सकते हैं।

एम4 में टर्बोचार्ज्ड 6 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है जो 464 बीएचपी की अधिकतम पावर जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन का टॉर्क आउटपुट तो बेहद ही शानदार है जो 1627 एनएम है। ऐसे में भारतीय सेना के बेड़े में शामिल बाकी सभी व्हीकल्स के मुकाबले नया एम4 ज्यादा ताकतवर साबित होगा। इस इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं इस व्हीकल में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है। पावर इंजन के रहते एम4 140 किलोमीटर की अधिकतम रफ्तार पर ड्राइव किया जा सकता है। वहीं टैंक फुल कराने के बाद ये 800 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।

इसमें डिफ्रेंशियल लॉक्स भी दिए गए हैं जो हवा के जरिए ऑपरेट किए जा सकते हैं। वहीं इसके चारों टायरों पर न्यूमैटिक एक्चुएशन के साथ डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। वहीं इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम का फीचर भी मौजूद है। इस व्हीकल भी खास बात ये भी है इसके टायरों पर गोली भी लग जाए तो भी ये आराम से अपना काम करते रहेंगे।

भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होगा विशालकाय Kalyani M4, जानिए इसकी खूबियां
To Top