Maruti Suzuki XL6
ऑटो इंडस्ट्री

भारत के गोवा राज्य में सबसे ज्यादा कारें और 2 व्हीलर्स, बिहार में केवल 2% घरों में ही कारें :सर्वे

पिछले कुछ सालों में व्हीकल्स की कॉस्ट बढ़ने के बावजूद भारत की सड़कों पर कार और 2 व्हीलर्स की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। इसकी एक बड़ी वजह पिछले कुछ समय से ग्राहकों की परचेजिंग पावर बढ़ने को माना जा सकता है जिससे कई परिवारों में एक से ज्यादा व्हीकल्स मेंटेन करने का चलन बढ़ा है।

2019 से लेकर 2021 के बीच किए गए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में 28 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के आंकड़ों से पता चलता है कि गोवा में कारों और दोपहिया वाहनों का प्रतिशत सबसे अधिक है। पूरे देश में दोपहिया वाहनों का शेयर औसतन 49.7 प्रतिशत और वहीं पैसेंजर व्हीकल्स की इसमें 7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

गोवा में प्रति परिवार में एक से ज्यादा 2 व्हीलर रखने का सबसे ज्यादा चलन

2018 तक किए गए सर्वे के मुकाबले 2019 से लेकर 2021 के बीच किए गए सर्वे 2 व्हीलर्स खरीदने का आंकड़ा बढ़ा है। घर में 2 व्हीलर्स रखने की बात करें तो इस मामले में गोवा सबसे अव्वल है जहां 2 व्हीलर ओनर्स का प्रतिशत सबसे ज्यादा 86.7 प्रतिशत है।
इसके बाद क्रमश: 75.6 प्रतिशत और 66.4 प्रतिशत के आंकड़ो के साथ पंजाब और राजस्थान आते हैं। भारत के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों के राज्यों में देश के पूर्वी हिस्से की तुलना में 2 व्हीलर रखने वाले परिवारों का प्रतिशत अधिक है। साउथ बेल्ट में कर्नाटक (61.1 प्रतिशत), तमिलनाडु (63.9 प्रतिशत) और केरल (58.2) जैसे राज्यों में दोपहिया वाहन रखने वाले परिवारों की संख्या अधिक है। उत्तर भारत की बात करें तो यहां हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में क्रमशः 63.3 प्रतिशत, 53.1 प्रतिशत और 51.1 प्रतिशत परिवारों के पास 2 व्हीलर्स है। मध्य प्रदेश (51.5), छत्तीसगढ़ (54.8), गुजरात (61.1) और महाराष्ट्र (53.9) जैसे मध्य और पश्चिमी राज्यों में भी 2 व्हीलर ओनर्स की संख्या सबसे ज्यादा है।

New Hyundai Creta features

देश के ईस्टर्न कॉरिडॉर की बात करेें तो यहां ओडिशा (43.5), अरुणाचल (43.6) और झारखंड (41.1) प्रतिशत के साथ 2 व्हीलर ओनर्स की संख्या अपेक्षाकृत कम है। यहां सिक्किम ऐसा राज्य है परिवारों में सबसे कम 2 व्हीलर रखा जाता है और इसके पीछे एक बड़ी वजह इस राज्य की भू भागीय ​परिस्थितयों को माना जा सकता है।

गोवा में सबसे ज्यादा कार ओनर्स, बिहार में सबसे कम

जब बात कार मेंटेन करने की आती है तो भारत का गोवा राज्य इस मामले में भी देश के दूसरे राज्यों से अव्वल है जहां सबसे ज्यादा कार ओनर्स रहते हैं। यहां 45.2 प्रतिशत परिवार ऐसे हैं जिनके घर में एक या इससे अधिक कारें मिल जाएंगी। इसके बार केरल और जम्मू कश्मीर क्रमश: 24.2 प्रतिशत और 23.7 प्रतिशत के साथ इस मामले में दूसरे और तीसरे सबसे बड़े राज्य हैं। इसके अलावा पंजाब (21.9 प्रतिशत), हिमाचल (22.1 प्रतिशत), दिल्ली (19.4 प्रतिशत) और हरियाणा (15.3 प्रतिशत) जैसे उत्तरी राज्यों में सबसे ज्यादा कार ओनर्स मौजूद है। यहां तक ​​कि अरुणाचल (19.3), नागालैंड (21.3), मणिपुर (17.0) और मिजोरम (15.5) जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भी कार ओनर्स का प्रतिशत काफी ज्यादा है। बिहार में केवल 2.0 प्रतिशत घरों में ही कारें हैं जो देश में सबसे कम है। हालांकि बिहार के मुकाबले बंगाल (2.8 फीसदी), ओडिशा (2.7 फीसदी) और आंध्र प्रदेश (2.7 फीसदी) की स्थिती थोड़ी बेहतर है।

बंगाल में साइकिल का सबसे ज्यादा होता है इस्तेमाल

सर्वे के हिसाब से भारत भर में 50.4 प्रतिशत परिवारों के पास कम से कम एक साइकिल है। हालांकि 2018 में हुए सर्वे के मुकाबले में इस आंक़ड़े में 52.1 प्रतिशत की कमी आई है। बंगाल में 78.9 प्रतिशत के साथ साइकिल रखने वाले परिवारों का प्रतिशत सबसे ज्यादा है, इसके बाद 75.6 प्रतिशत के साथ उत्तर प्रदेश और ओडिशा (72.5 प्रतिशत) ऐसे राज्य हैं जहां सबसे ज्यादा साइकिल का इस्तेमाल किया जाता है।

भारत के गोवा राज्य में सबसे ज्यादा कारें और 2 व्हीलर्स, बिहार में केवल 2% घरों में ही कारें :सर्वे
To Top