2022 Renault Kwid Prices
कार न्यूज़

भारत में 2022 Renault Kwid लॉन्च: कीमत 4.49 लाख रुपये से शुरू

इसमें सीट बेल्ट प्रायोटेक और लोड लिमिटर जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे स्टैंडर्ड, नया वेरिएंट भी किया गया पेश

रेनो ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक क्विड का अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कार को सबसे पहले 2015 में लॉन्च किया गया था जिसके बाद इसे 2019 में पहला बड़ा फेसलिफ्ट अपडेट दिया गया। रेनो निसान के अलायंस में चेन्नई प्लांट में तैयार होने वाली क्विड को बाहर के बाजारों में भी एक्सपोर्ट किया जाता है। क्विड के 2022 वर्जन को माइल्ड कॉस्मैटिक अपडेट्स दिए गए हैं और पहले की तरह इसका मुकाबला मारुति ऑल्टो और एस प्रेसो से रहेगा। 

2022 Renault Kwid Features

2022 रेनो क्विड की अपडेटेड प्राइसिंग कुछ इस प्रकार से है:

वेरिएंटप्राइस
RXL 0.8Rs 4.49 lakh
RXL 1.0Rs 4.59 lakh
RXL(O) 0.8Rs 4.74 lakh
RXL(O) 1.0Rs 4.84 lakh
RXT 1.0Rs 5.19 lakh
ClimberRs 5.41 lakh
RXT 1.0 AMTRs 5.61 lakh
Climber AMTRs 5.83 lakh

क्विड के वेरिएंट लाइनअप में शामिल हुआ नया RXL(O) वेरिएंट 

रेनो क्विड के मॉडल लाइनअप में तो कोई नया बदलाव नहीं हुआ है मगर कंपनी ने इसमें अब एक नया वेरिएंट RXL(O) शामिल कर दिया है जो बेस मॉडल RXL और RXT के बीच मेंं पोजिशन किया गया है। बेस मॉडल RXL के कंपेरिजन में नए RXL(O) वेरिएंट में नए डोर डेकेल्स,नए व्हील कवर्स,कॉन्ट्रास्टिंग व्हाइट स्टिचिंग के साथ ग्रे फेब्रिक अपहोल्स्ट्री और एलईडी हेडलाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस नए वेरिएंट में फ्रंट पावर विंडो, रियर पार्सल शेल्फ, ऑटो वाइपर के साथ फ्रंट वाइपर के लिए इंटरमिटेंट सेटिंग, ब्लूटूथ के साथ सिंगल डीआईएन स्टीरियो सिस्टम, दो फ्रंट स्पीकर के साथ यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस वेरिएंट में थोड़ी ज्यादा कीमत के मुकाबले थोड़े ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं। 

2022 रेनो क्विड क्लाइंबर: न्यू कलर ऑप्शंस

रेनो Kwid Climber वेरिएंट को भी दो नए ड्युअल कलर ऑप्शंस: कॉन्ट्रॉस्टिंग ब्लैक रूफ के साथ मेटल मस्टर्ड और आईस कूल देकर अपडेट किया गया है। इसके साथ ही क्लाइंबर वेरिएंट में पहले की तरह मूनलाइट सिल्वर और जंस्कार ब्लू का ऑप्शन मिलना जारी रहेगा। इसके अलावा क्लाइंबर एडिशन के इंटीरियर में टचस्क्रीन के आसपास अब नए व्हाइट एसेंट्स दे दिए गए हैं। साथ ही इसमें नई ड्युअल टोन फ्लेक्स व्हील्स भी दिए गए हैं। 

2022 रेनो क्विड फीचर लिस्ट

रेनो क्विड के अपडेटेड मॉडल में कंपनी ने सीट बेल्ट प्रायोटेक और लोड लिमिटर जैसे नए सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए हैं। इसके अलावा इसमें 8.0-इंच टचस्क्रीन, एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, वॉयस कमांड, एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स, इलेक्ट्रिकली फोल्डिंग ओआरवीएम्स, रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए नई क्विड में डुअल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर और ड्राइवर साइड पायरो और लोड लिमिटर के साथ प्री-टेंशनर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

रेनो क्विड 2022 इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शंस

रेनो क्विड को कोई मैकेनिकल अपडेट नहीं दिया गया है। इसमें पहले की तरह 54 बीएचपी की पावर और 72 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाला 0.8 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 68 बीएचपी की पावर और 91 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाले 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शंस मिलेंगे। 800 सीसी क्विड में केवल 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा जबकि 1.0 लीटर वेरिएंट में 5 स्पीड एएमटी की चॉइस भी दी गई है। 

भारत में 2022 Renault Kwid लॉन्च: कीमत 4.49 लाख रुपये से शुरू
To Top