2021 Maruti Swift Facelift
ऑटो इंडस्ट्री

मार्च 2021 में सबसे ज्यादा बिकी ये कारें, Maruti Swift अब भी इंडिया की फेवरेट कार

मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है जहां एक बार फिर से मारुति कारों का दबदबा देखने को मिला है। सेगमेंट की बात की जाए तो अब भी भारत में हैचबैक सेगमेंट की कारों को काफी पसंद किया जा रहा है और इस लिस्ट में टॉप 4 कारें इसी सेगमेंट से है। 

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए मार्च 2020 का समय जिस तरह का रहा था वो हम सब जानते ही हैं और साथ ही व्हीकल मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियां। इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि कोरोना का प्रकोप एक साल के बाद भी कुछ कम हुआ है,मगर अब अनलॉक के बाद इंडस्ट्री को जो रफ्तार मिली है वो केवल आपको आंकड़ो से ही पता चल सकता है। भारत की ऑटो इंडस्ट्री के लिए 2021 की शुरूआत काफी सॉलिड रही है जहां नई नई कारें तो लॉन्च हुई ही हैं,साथ ही बिक्री के लिहाज से सभी कंपनियों ने लगभग ही अपने पिछले नुकसान की थोड़ी बहुत भरपाई की है। जिस तरह हम हर महीने की कार सेल्स रिपोर्ट आपसे शेयर करते आ रहे हैं,वैसे ही हमनें मार्च 2021 में सबसे ज्यादा बिकी कारों की एक टॉप 10 लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में मारुति की कारों का खासा दबदबा रहा है मगर हुंडई भी पीछे नहीं रही है। चलिए एक एक कर Top 10 cars sold in India  की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर:

रैंकिंगमॉडलमार्च 2021 सेल्समार्च 2020 सेल्ससालाना ग्रोथ (प्रतिशत में)
1.मारुति स्विफ्ट217148575153
2.मारुति बलेनो212171140686
3.मारुति वैगन आर187579151105
4.मारुति  ऑल्टो174011082961
5.हुंडई क्रेटा12640670688
6.मारुति ईको11547596694
7.मारुति डिजायर114345476109
8.मारुति विटारा ब्रेजा112745513104
9.हुंडई ग्रैंड आई10110204293157
10.हुंडई वेन्यू10722612775

सेल्स हाइलाइट्स

मारुति स्विफ्ट

सेल्स चार्ट में एक बार फिर से Maruti Suzuki Swift ने नंबर 1 का स्थान हासिल कर दर्शाया है कि वो इंडिया की फेवरेट कार है। 24 फरवरी के दिन ही स्विफ्ट के 2021 मॉडल को लॉन्च किया गया था जो कुछ अपडेट्स के साथ नए फीचर्स और माइल्ड हायब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस पावरफुल इंजन के साथ आया है। मार्च 2021 में स्विफ्ट की 21,714 यूनिट्स बिकी हैं जबकि पिछले साल ये आंकड़ा 8575 यूनिट्स था। इस तरह से इस कार की सालाना ग्रोथ में 153 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

मारुति बलेनो

Maruti Baleno

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भी मारुति का एक और मॉडल Maruti Suzuki Baleno का नाम शामिल है जिसे मार्च 2021 में 21,217 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए हैं। पिछले साल मार्च में इसकी 11,406 यूनिट्स बिक पाई थी। इस तरह से इसकी सेल्स ग्रोथ में 86 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। स्विफ्ट के मुकाबले Baleno नंबा 1 का ताज पाने से महज 497 यूनिट्स ही पीछे रही।

मारुति सुजुकी वैगन-आर

Maruti Suzuki Wagon R मार्च में तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। Wagon R की सालाना सेल्स ग्रोथ 105 प्रतिशत बढ़ी है। मार्च 2021 में इसकी 18,757 यूनिट्स बिकी जबकि 2020 के मार्च महीने में इसकी महज 9,151 यूनिट्स ही बिक पाई थी। 

मारुति सुजुकी ऑल्टो

मारुति सुजुकी का ये एंट्री लेवल प्रोडक्ट किसी समय सेल्स चार्ट में नंबर 1 पोजिशन पर था। लगातार दूसरे महीने ये कार चौथे नंबर पर बनी हुई है। Alto hatchback की मार्च 2021 में 18,757 यूनिट्स बिकी जबकि मार्च 2020 में  10,829 यूनिट्स ही बिकी थी। इस तरह इसकी सालाना ग्रोथ 61 प्रतिशत बढ़ी है। 

हुंडई क्रेटा

Hyundai Creta Panoramic Sunroof

हुंडई क्रेटा इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी हुई है। पिछले महीने Hyundai Creta को  12,640  यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए हैं। वहीं पिछले साल इसी महीने इस कार सिर्फ 6,706 ही बिकी थी। इस तरह से इसकी सेल्स ग्रोथ में 88 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। क्रेटा को पिछले साली ही कंपनी ने जनरेशन अपडेट दिया है जिसके बाद इसकी डिमांड और भी ज्यादा बढ़ने लगी। 

मारुति सुजुकी ईको 

Maruti Suzuki Eeco अपनी कमर्शियल यूटिलिटी के लिए खासतौर से जानी जाती है। इसलिए ये कार टॉप सेलिंग कारों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहती है। पिछले महीने ईको की 11,547 यूनिट्स बिकी वहीं मार्च 2020 में इसकी 5,966 यूनिट्स बिकी थी। इस तरह से इसकी सेल्स ग्रोथ 94 प्रतिशत बढ़ी है। 

मारुति सुजुकी डिजायर

कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में Dzire काफी पॉपुलर कार है। इसकी सालाना ग्रोथ में 109 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। मार्च 2021 में इसे 11,434 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए जो कि मार्च 2020 में  5,476 यूनिट्स ही रहे। पिछले महीने इसे मिले जबरदस्त बिक्री के आंकड़ो के पीछे एक वजह ये भी हो सकती है कि कंपनी ने इस कार पर काफी अच्छे डिस्काउंट्स और ऑफर्स की पेशकश की थी। 

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा

मार्च 2021 में इस पॉपुलर सब 4 मीटर एसयूवी को 11,274 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए जबकि मार्च 2020 में इसकी 5,513 यूनिट्स बिकी थी। इस तरह से इसकी सालाना ग्रोथ में 104 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। 

हुंडई ग्रैंड आई10

टॉप 10 कारों की इस लिस्ट में Hyundai Grand i10 नौंवे स्थान पर है। मार्च 2021 में इस कार की 11,020 यूनिट बिकी थी वहीं 2020 मार्च में इसकी 4,293 यूनिट ही बिक पाई थी। इस तरह से इसकी सालाना ग्रोथ 157 प्रतिशत बढ़ी है। जनवरी 2021 में ही कंपनी ग्रैंड आई10 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया है। 

हुंडई वेन्यू

मार्च2021 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की इस लिस्ट में आखिरी पायदान पर हुंडई की एक और कार शामिल है। मार्च 2021 में Hyundai Venue को 10,722 यूनिट्स बिक्री के आंकड़े प्राप्त हुए  जबकि मार्च 2020 में ये आंकड़ा 6,127 यूनिट रहा था। इस तरह से इसकी ईयरली सेल्स ग्रोथ 75 प्रतिशत बढ़ी है। 

निष्कर्ष

पूरी सेल्स रिपोर्ट पर गौर करें तो इस लिस्ट में मारुति का दबदबा रहा है और भारत में इस समय हैचबैक सेगमेंट की कारें ज्यादा पसंद की जा रही है। एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा फिर से नंबर 1 कार साबित हुई है। वहीं सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में भी हुंडई वेन्यू का दबदबा कायम है। 

मार्च 2021 में सबसे ज्यादा बिकी ये कारें, Maruti Swift अब भी इंडिया की फेवरेट कार
To Top