Toyota Rumion MPV
कार न्यूज़

टोयोटा की Ertiga पर बेस्ड Rumion MPV से उठा पर्दा, भारत में भी होगी लॉन्च

पार्टनरशिप के तहत  टोयोटा-मारुति के कुछ पॉपुलर मॉडल को रीबैज्ड कर अपने बैनर तले बेचती है। 

टोयोटा की मारुति अर्टिगा पर बेस्ड एमपीवी कार से साउथ अफ्रीका में पर्दा उठाया गया है। नई टोयोटा Rumion एमपीवी काफी हद तक दिखने में भारत और इंडोनेशिया में बिकने वाली अर्टिगा जैसी लग रही है। 

टोयोटा के लाइनअप में  ग्लैंजा/स्टारलेट मारुति की बलेनो हैचबैक पर बेस्ड कारें हैं और अर्बन क्ररूजर भी मारुति ब्रेजा का ही रीबैज्ड वर्जन है। इसके अलावा कंपनी सियाज पर बेस्ड बेल्टा सेडान को साउथ अफ्रीका और भारत में लॉन्च करेगी। इसी तरह टोयोटा रूमियन भी एक रीबैज्ड प्रोडक्ट के तौर पर कंपनी के मॉडल लाइनअप में शामिल की जाएगी। 

Toyota Rumion MPV specs

टोयोटा रूमियन अर्टिगा के 2018 मॉडल का रीबैज्ड वर्जन है और बहुत जल्द इस कार को भारत में फेसलिफ्ट अपडेट दिया जाएगा। 2022 की शुरूआत तक अर्टिगा फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च की जा सकती है। मारुति अर्टिगा से टोयोटा रूमियन को थोड़ा फ्रैश लुक देने के लिए कंपनी ने इसमें कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं। इसमें टोयोटा की बैजिंग के साथ अलग डिजाइन की ग्रिल दी गई है। रूमियन के केबिन में भी वुडन ट्रिम के साथ ब्लैक इंटीरियर थीम दी गई है। साथ ही इसमें 5 कलर्स:Mystic Pearl White, Azure Blue, Seal Grey Metallic, Autumn Blaze Red और Shadow Black Pearl की चॉइस दी गई है। 

इंजन स्पेसिफिकेशन

Toyota Rumion MPV Interior

टोयोटा रूमियन में मैकेनिकल पार्ट पर कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। इसमें अर्टिगा की तरह 1.5 लीटर 4 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन 105 बीएचपी की पावर और 138 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस रखी गई है। अर्टिगा की तरह ये भी एक 7 सीटर कार है। 

क्या भारत में होगी लॉन्च

रिपोर्ट्स के अनुसार टोयोटा सबसे पहले सियाज बेस्ड सेडान बेल्टा को भारत में लॉन्च करेगी जो यहां यारिस को रिप्लेस करेगी। ऐसे में अर्टिगा बेस्ड रूमियन को एमपीवी को भी भारत में 2022 की शुरूआत तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि भारत में लॉन्च होने वाली रूमियन एमपीवी अर्टिगा फेसलिफ्ट पर बेस्ड हो सकती है। 

टोयोटा की Ertiga पर बेस्ड Rumion MPV से उठा पर्दा, भारत में भी होगी लॉन्च
To Top