Honda Flex-Fuel Bike
बाइक न्यूज़

होंडा भारत में जल्द उतारेगी Flex Fuel Engine वाली कम्यूटर्स बाइक

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया फ्लेक्स फ्यूल वाली कम्यूटर बाइक पर काम कर रही है जिसे भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि होंडा ब्राजील में ऐसी अल्टर्नेटिव फ्यूल वाली बाइक काफी समय पहले ही लॉन्च कर चुकी है। कंपनी भारत में एक या इससे ज्यादा फ्लैक्स फ्यूल कम्यूटर बाइक को लॉन्च कर सकती है जो पेट्रोल और एथेनॉल दोनों तरह के फ्यूल से राइड की जा सकेगी। 

टीवीएस मोटर के बाद होंडा भारत में ऐसा दूसरा ब्रांड होगा जो यहां फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली मोटरसा​इकिल उतारेगा। इससे पहले टीवीएस की ओर से भारत में फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली TVS Apache RTR 200 Fi E100  लॉन्च की गई थी। 

इसके अलावा होंडा ने भारत में कई तरह के इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर जल्द लॉन्च करने की जानकारी भी दी है। इसके लिए होंडा अपनी सहयोगी कंपनियों की मदद लेगी। कंपनी का कहना है कि वो इस समय इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर अध्ययन कर रही है और साथ ही लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। 

Honda PCX Electric Scooter

बता दें कि होंडा ही वो कंपनी थी जिसने सबसे पहले इंटरनेशनल मार्केट में फ्लेक्स फ्यूल पावर्ड बाइकें लॉन्च की थी। Honda CG150 Titan Mix दुनिया की पहली फ्लेक्स फ्यूल इंजन बाइक थी जिसे 2009 में ब्राजीलियन मार्केट में लॉन्च किया गया था। इस बाइक को रेगुलर पेट्रोल और इथेनॉल के मिक्सचर के साथ राइड किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी ब्राजील में Honda NXR 160 Bros और Honda Biz 125 Flex जैसी फ्लैक्स फ्यूल इंजन वाली बाइकें भी लॉन्च कर चुकी है। कंपनी का भारत में फ्लैक्स फ्यूल पावर्ड बाइक लॉन्च करने का अनाउंसमेंट एक ऐसे समय हुआ है जब सरकार खुद यहां बायोफ्यूल के इस्तेमाल को समर्थन देने के लिए काम कर रही है। 

क्या होता है फ्लैक्स फ्यूल इंजन 

फ्लैक्स फ्यूल इंजन एक तरह से इंटरनल कंबस्शन इंजन ही होता है जो एक से ज्यादा टाइप के फ्यूल से चल सकता है और चाहे तो इसे मिक्स फ्यूल पर भी चलाया जा सकता है। इसमें पेट्रोल के साथ साथ इथेनॉल और मिथेनॉल का मिक्सचर इस्तेमाल किया जा सकता है। फ्यूल कंपोजिशन सेंसर और सूटेबल ईसीयू प्रोग्रामिंग जैसी टेक्नोलॉजी के आ जाने से इंजन अपने आप मात्रा तय करते हुए फ्यूल का इस्तेमाल कर सकता है। अभी भारत में जो पेट्रोल इंपोर्ट होकर आ रहा है उसमें 10 से 15 प्रतिशत इथेनॉल की मात्रा मौजूद है। मगर इतनी कम मात्रा अभी ​फ्लैक्स फ्यूल के लिए नाकाफी है।

यह भी पढ़ें:देश में अनिवार्य हो सकते हैं Biofuel/Flex Fuel Engines, इसका आप पर क्या पड़ेगा असर?

क्या फायदा होगा इस तरह के फ्यूल से

इस समय अमेरिका,ब्राजील और कनाडा जैसे देशों में फ्लैक्स फ्यूल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस फ्यूल से चलने वाले व्हीकल्स बहुत ही कम प्रदूषण फैलाते हैं।सबसे अच्छी बात ये है कि इस फ्लैक्स फ्यूल को ना सिर्फ 4 व्हीलर्स बल्कि 2 व्हीलर्स में भी उपयोग में लिया जा सकता है।  जिस तरह से देश में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों को प्रोत्साहन देने की बात की जा रही है उसी तरह फ्लैक्स फ्यूल जैसे वैकल्पिक ईंधन भी एक अच्छी पहल हो सकती है। साथ ही आसमान छूते पेट्रोल के दामों के मद्दनेजर फ्लैक्स फ्यूल इंजन जैसे वैकलिप्क ईंधन वाले व्हीकल्स लोगों की जेब पर ज्यादा असर नहीं डालेंगे। 

होंडा भारत में जल्द उतारेगी Flex Fuel Engine वाली कम्यूटर्स बाइक
To Top