कार न्यूज़

महिंदा XUV ऐरो कूप SUV होगी भारत में लॉन्च

महिंदा XUV ऐरो

महिंदा XUV ऐरो SUV में स्वूपिंग रूफ और स्यूसाइड डोर दिए गए हैं।

ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा अपना नया मॉडल XUV ऐरो को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये मॉडल XUV कूप कांसेप्ट पर बेस्ड है जिसे 2016 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। ऐसे कहा जा रहा है कि ये कंपनी का फ्लैगशिप प्रोडक्ट साबित होगा। महिंदा एन्ड महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयनका ने बताया हम हाई वोल्टेज पावरटेन टेक्नोलॉजी मार्केट में लाना चाहते हैं, और महिंदा XUV ऐरो ऐसा ही है। ये एक मॉडल ही कम्पलीट है, ऐसे कई और मॉडल लाने की जरूरत नही है। अगर फ़्यूचर में इसकी डिमांड बढ़ती है तो इसका प्रोडक्शन बढ़ाया जएगा। जानते हैं महिंदा XUV ऐरो की खासियत…

– इस XUV ऐरो में पॉवरफुल 380 वी सिस्टम मिलेगा जिस पर महिंद्रा काम कर रही है। इस सिस्टम का इस्तेमाल XUV और MPV के लिए किया जाएगा। फिलहाल कंपनी के पास अभी दो सिस्टम है ए 48 वी और दूसरा ए 72वी। जानें – महिंद्रा की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी एस201 की क्या है खूबियां

महिंदा XUV ऐरो SUV

– इस स्टाइलिश मॉडल में स्वूपिंग रूफ और स्यूसाइड डोर दिए गए हैं। इसमें एम- हॉक डीजल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जिसकी ताकत 212 बीएचपी है। वहीं इसमें मौजूद इलेक्ट्रिक पावरटेन दूसरी एसयूवी से काफी अलग है।

– इसे इन-हाउस टीम ने डिज़ाइन किया है और तैयार किया है इटैलियन डिज़ाइन हाउस पिनिनफरिना ने। इसमें नई टेक्नोलॉजी डब्ड ईवी 2.0 इस्तेमाल की गई है जो इस इलेक्ट्रिकल व्हीकल को और बेहतर बनाती है। पढ़े – महिंद्रा की यह MPV देगी टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को टक्कर

– महिंदा XUV ऐरो की लॉन्चिंग डेट की बात करें तो चर्चा है कि ये 2018 में मार्केट में आएगी लेकिन पवन गोयनका का कहना है जल्द ही इसका प्रोडक्शन शुरू होगा और मार्केट में इसे आने में दो साल लगेंगे।

Most Popular

To Top