बाइक न्यूज़

होंडा सीबी शाइन ने बनाया रिकॉर्ड, अप्रैल माह में बिकी 1 लाख यूनिट

Honda CB Shine SP

अप्रैल महीने में होंडा सीबी शाइन की 1 लाख से ज्यादा यूनिट की सेल हुई हैं।

होंडा सीबी शाइन ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वर्तमान में ये मॉडल भारत का नंबर 1 सेलिंग 125 सीसी मॉडल बन गया है। होंडा सीबी शाइन अबतक दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल रही है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के इस मॉडल ने अप्रैल महीने में 1 लाख से ज्यादा यूनिट सेल हुई हैं।

होंडा ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में होंडा सीबी शाइन की 7.5 लाख यूनिट बेची हैं। इसकी सेल में 51 परसेंट का इजाफा हुआ है जो 66,691 यूनिट से बढ़कर 1,00,824 यूनिट पहुंची है। होंडा सीबी शाइन 125 सी सी सेगमेंट का लीडिंग मॉडल बन गया है। जिसका मार्केट शेयर 54 परसेंट है। पिछले एक साल की बात करें तो ये 15 परसेंट तक बढ़ा है। फिलहाल अब ये होंडा मोटरसाइकिल इंडिया का टॉप मॉडल है और कंपनी की टोटल सेल की फिफ्टी परसेंट में इस मॉडल का कॉन्ट्रिब्यूशन है। पढ़े – क्या यूनिकॉर्न 150 को रीलॉन्च करने वाली है होन्डा?

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स एन्ड मार्केटिंग के वाईस प्रेजिडेंट यादविंद्र सिंह गुलेरिया ने बताया कि पिछले एक दशक से ज्यादा सीबी शाइन एक इम्पोर्टेन्ट मोटरसाइकिल ब्रांड है। लगातार इसमें इनोवेशन के कारण होंडा की इंडिया में टोटल सेल में 55 परसेंट इसका योगदान है। इस मॉडल की क्वालिटी और खासियत के कारण भारत मे इसकी बिक्री का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। जानें – होन्डा Scoopy स्कूटर से जुडी सभी बातें 

इंडिया में यूं बढ़ा होंडा सीबी शाइन का ग्राफ

– 2006 में लॉन्च हुई होंडा सीबी शाइन की अब तक 55 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। जानते हैं इसकी जर्नी के बारे में-

– 2006 में इसे भारत में ऑप्टिमेक्स टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया गया।

– अपनी लॉन्चिंग के 2 साल बाद 2008-09 में 125 सीसी सेगमेंट की नंबर वन सेलिंग बाइक बनी।

– लॉन्चिंग से लेकर अक्टूबर 2010 इसकी 10 लाख यूनिट बिकीं।

– 2013- 14 में 125 सीसी सेगमेंट में बिकने वाली हर तीसरी बाइक थी सेबी शाइन। जिसका उस समय 33 परसेंट मार्केट शेयर बढ़ा था।

– फरवरी 2017 में इसकी 50 लाख यूनिट सेल होने का रिकॉर्ड बना। जिसे बीएस4 और एएचओ अपग्रेड के साथ मार्केट में पेश किया गया था।

– अप्रैल 2017 में इसने 1 लाख यूनिट सेल होने का रिकॉर्ड बनाया।

Most Popular

To Top